Nike की शुरुआत: एक असली संघर्ष की कहानी

 Nike की शुरुआत: एक असली संघर्ष की कहानी


Phil Knight ने Nike को सिर्फ एक बिज़नेस कि तरह नहीं बल्कि एक मिशन की तरह शुरुआत किया था। उनकी कहानी उन लोगों के लिए एक प्रेरणा है, जो बिना किसी बड़े रिसोर्स के भी अपने सपनों को सच करना चाहते हैं।

1. शुरुआती दौर – एक सपना जो पागलपन लगा!

Phil Knight को बचपन से ही रनिंग और एथलेटिक्स में दिलचस्पी थी। उन्होंने Oregon University से ग्रेजुएशन किया और फिर Stanford से MBA किया। MBA के दौरान उन्होंने एक प्रोजेक्ट पर काम किया, जिसमें उन्होंने तर्क दिया कि "अमेरिका में जापानी जूते बेचने का बिज़नेस बहुत सफल हो सकता है।

सबसे पहला कदम:

1962 में, Phil Knight ने खुद को जापान की Onitsuka Tiger (आज की ASICS) कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उनसे शू डिस्ट्रीब्यूटरशिप मांगी सच तो यह था कि उनके पास कोई कंपनी ही नहीं थी, लेकिन उन्होंने "Blue Ribbon Sports" नाम बताकर जापानी कंपनी को इंप्रेस किया Onitsuka को उनका आइडिया पसंद आया और उन्हें अमेरिका में उनके जूते बेचने की परमिशन मिल गई।

2. कैसे शुरू हुआ जूते बेचने का सफर?

Phil ने अपने कोच Bill Bowerman को पार्टनर शिप मै लिया क्योंकि Bowerman को स्पोर्ट्स शूज़ में इनोवेशन करने में इंटरेस्ट था उसके बाद उन्होंने अपने पिता से 50$ उधार लिया और पहला ऑडर मंगवाया ज्यादा पूंजी नहीं होने के कारण कार के ट्रंक से जूते बेचने का शुरुवात किया बढ़िया क्वॉलिटी के शूज़ होने के कारण रनर्स के बीच धीरे धीरे इनकी डिमांड बढ़ने लगी इन्होंने 1964 तक 8,000 डॉलर कि सेल्स पार कर दी इन्होंने सीखा कि शुरुआत छोटे स्तर से करो लेकिन अपने प्रॉडक्ट को धीरे धीरे दुनियां के सबसे बेस्ट बनाने पर फोकस करो।

3. Onitsuka से अलग होकर खुद की कंपनी Nike बनाई

1971 मै जब onitsukha को लगा कि अब उनका ब्रांड अमेरिका में पूरे तरह से सेट हो गया है तो उन्होंने phil कि कंपनी को डिस्ट्रीब्यूटरशिप से बाहर निकालने की फैसला किया और phil के कंपनी को अलग कर दिया लेकिन phil को पहले से ही इसका अंदाजा हो गया था इसलिए उन्होंने अपना ख़ुद की ब्रांड बनाने का फैसला कर लिया और Nike ब्रांड का शुरुआत किया "Nike" नाम phil के एक एम्प्लॉई Jeff Johnson ने सुझाया, जिसका मतलब होता है Victory (जीत) उन्होंने सिर्फ 35 डॉलर मै Carolyn Davidson नामक एक डिजाइनर से Swoosh Logo बनवाया। Bill Bowerman ने Waffle Maker का इस्तेमाल कर नया शू सोल डिज़ाइन किया, जो ग्रिप और कम्फर्ट दोनों में बेहतरीन था 1972 हो रहे ओलंपिक्स मै उन्होंने एक नए Nike Shoes लॉन्च जिससे कंपनी को पब्लिसिटी मिली और धीरे धीरे Nike का Shoes पूरे दुनिया भर में पसंद किया जाने लगा जिससे इन्होंने सबसे बड़ा सबक सिखा कि जब तुमसे गिराने कि कोशिश करे या तुम्हे धोखा देने की कोशिश करें तो ख़ुद का ब्रांड बनाओ ख़ुद का वैल्यू बढ़ाओ

4. Nike की सफलता और मुश्किलें

Nike का सेल धीरे धीरे बहुत तेज़ी से बढ़ना लगा 1978 मैं Nike का सेल 10 मिलियन डॉलर से पार कर गया लेकिन 1980 मै Nike पर सरकार ने नए नियम से भारी टैक्स लगाया जिससे इनका बिज़नस मै झटका लगा phil Knight को अच्छे से पता था कि अगर कंपनी को टॉप तक पहुंचना है तो हार नहीं मानना होगा इसके बाद इन्होने Nike को पब्लिक कंपनी बना दिया आर IPO लाया जिससे उनको फंडिंग मिला इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देखा उन्होंने लगातार कंपनी के ग्रोथ पर ध्यान दिया फ़िर उन्होंने Michael Jordan के साथ मिलकर "Air Jordan" ब्रांड लॉन्च किया जिससे इनकी सेल्स और तेज़ी से बढ़ने लगा और यह धीरे धीरे Nike दुनियां के टॉप स्पोर्ट्स ब्रांड मै से एक बन गया आज Nike की नेट वर्थ $82.21 बिलियन से ज्यादा है।

Phil Knight की 3 सीख:

1. रिस्क लो और खुद पर भरोसा रखो।

Phil को अच्छे से पता था कि अगर उसे कंपनी को आगे बढ़ना है तो उसे risk लेने से पिछे नहीं भागना है यही कारण है कि उन्होंने शुरुआत से risk किया phil को ख़ुद पर भरोसा था कि एक दिन ज़रूर Nike दुनियां के सबसे बड़ी ब्रांड बनेगा और वहीं हुआ Nike आज दुनिया के टॉप ब्रांड मै से एक है अगर ख़ुद पर भरोसा हो तो दुनियां के किसी भी लड़ाई जीता जा सकता है 

2. सिर्फ पैसा कमाने पर नहीं, प्रोडक्ट और कस्टमर वैल्यू पर फोकस करो।

Nike आज इसलिए टॉप ब्रांड मै से एक है क्योंकि ये पूरा कॉमफैट और स्पोर्ट्स पर ध्यान देता है इसी कारण से यह दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स कंपनी बनी। क्योंकि ये हर प्रॉडक्ट लॉन्च करने से पहले बढ़िया से फीडबैक लेता है फीडबैक लेने के बाद ही लॉन्च करता है जिससे कस्टंबर को उसके हिसाब से ही प्रॉडक्ट मिलता है और कस्टंबर को हमेशा वैल्यूएबल प्रॉडक्ट मिलता है 

3. जब मुश्किलें आएं, तो नया रास्ता बनाओ।

मुश्किलें आएंगी, लेकिन अगर तुम लड़ते रहोगे, तो सफलता पक्की है!"

मुश्किलें हर किसी की ज़िंदगी में आती हैं। कभी हालात साथ नहीं देते, तो कभी लोग। कभी सपने अधूरे रह जाते हैं, तो कभी रास्ते ही बंद हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं  यही वो समय होता है जब एक आम इंसान और एक लीडर के बीच फ़र्क़ पैदा होता है लीडर कभी भी मुश्किलों से डरता नहीं है वह लड़ कर नए रास्ता बना ही लेता है दुनियां के जितने बड़े चेहरा है चाहे वह Elon Musk हो, या Bill Gates सब के जीवन मुश्किलें आई है सब ने अपना रास्ता ख़ुद बनाया है।

Phil Knight की जर्नी से हमें ये सीखने को मिलता है कि "अगर तुम्हारे पास एक बेहतरीन आइडिया और मेहनत करने की इच्छा है, तो तुम कुछ भी हासिल कर सकते हो।



Previous Post Next Post

Contact Form