Elon Musk ka leadership aur Team management style

 Elon Musk ka leadership aur Team management style



एलोन मास्क का लीडरशीप और टीम मैनेजमेंट स्टाइल ।


परिचय:- एलोन मस्क का पूरा नाम एलोन रीव मस्क (Elon Reeve Musk) है। एलोन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को प्रिटोरिया, दक्षिण अफ्रीका में हुआ था । एलोन मस्क ( Tesla, SpaceX, Neuralink, The Boring ) जैसे कंपनी के मालिक हैं । एलोन मस्क एक प्रसिद्ध उद्यमी, इंजीनियर इनोवेटर और एक विजनरी व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल  किया । एलोन मस्क वर्तमान में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल हैं । फोर्ब्स के अनुसार, 3 मार्च 2025 तक उनकी कुल संपत्ति लगभग $354.8 बिलियन है  एलोन मस्क ने बिजनेस industries की दुनिया में एक revolution लाया  सो आज के इस आर्टिकल में हम एलोन मस्क का टीम मैनेजमेंट और लीडरशिप स्टाइल को जानने वाले हैं  की कैसे एलोन मस्क ने अपने टीम मैनेजमेंट और लीडरशिप स्टाइल से दुनिया को बदल डाला और कैसे बिजनेस की दुनिया में एक क्रांति लाई । 


एलोन मस्क का टीम मैनेजमेंट और लीडरशीप स्टाइल


1. Risk taking mindset:-

एलोन मस्क कभी रिस्क लेने से नहीं डरते हैं और वे अपने टीम को भी रिस्क लेने के लिए प्रेरित करते हैं । एलोन मस्क अपने टीम को कहते हैं कि रिस्क लेने से अगर हम सफल हो गए तो अच्छी बात है और अगर सफल नहीं हुए तो भी अच्छी बात है । उनका मानना है की सफलता भी मेरे लिए अचीवमेंट है और असफलता भी मेरे लिए उतना ही बड़ा अचीवमेंट है जितना बड़ा सफलता है । क्योंकि असफल होने से हम उस प्रॉजेक्ट में फेल तो जरूर होंगे लेकिन उसके बाद उसमें जो सीखेंगे , उसमें जो लर्निंग मिलेगी वो लर्निंग दुनिया के किसी बुक और इंस्टिट्यूट में नहीं मिलेगी । इसलिए एलोन मस्क अपनी टीम को हमेशा यह प्रेरित करते हैं कि रिस्क हमेशा बड़ा लो और उसे जी जान से सफल बनाने की कोशिश करो अगर सफल हो गए तो अच्छी बात है और अगर नहीं हुवे तो भी अच्छी बात है ।


2. inspiring leadership : -

एलोन मस्क अपने एंप्लॉई को असंभव को संभव बनाने के लिए समय-समय पर मोटिवेट और इंस्पायर करते रहते हैं । उनका मानना है कि जब तक टीम मेंबर के अंदर एक जुनून और पागलपन नहीं रहेगा तब तक उस प्रोजेक्ट में हम अपना हंड्रेड परसेंट फोकस नहीं कर पाएंगे । इसलिए समय-समय पर अपने टीम मेंबर को मोटिवेट और इंस्पायर करना एक अच्छे लीडरशिप का quality है जो एलॉन मस्क में देखने को मिलता है । इसके लिए उन्होंने रिवॉर्ड सिस्टम भी बनाई है कि अगर हम किसी भी प्रोजेक्ट में सफल होते हैं तो उसे सेलिब्रेट किया जाएगा । सेलिब्रेशन से हमारे दिमाग में dopamine रिलीज होता है जो हमें उस काम को करने के लिए और भी ज्यादा मोटिवेट करता है जब हम कोई अच्छा कार्य करते हैं तो हमें खुशी का एहसास होता है और और यह खुशी हमारे दिमाग के dopamine हार्मोन के कारण होता है  फिर dopamine हमें उस कार्य को दोबारा करने के लिए इंस्पायर करता है , मोटिवेट करता है । इसलिए समय-समय पर अपने टीम को मोटिवेट और इंस्पायर करते रहना और किसी छोटे अचीवमेंट पर भी सेलिब्रेशन करना एक अच्छे लीडरशिप का quality है जो हमें एलोन मस्क के अंदर देखने को मिलता है ।


3. mission driven leadership :-

एलोन मस्क का उद्देश किसी भी बिज़नेस से सिर्फ पैसा कमाने का नहीं है । बल्की एक बड़े विज़न को पूरा करना है जिससे लाखों और करोड़ों लोगों के जीवन में इंपैक्ट आए और उसकी ज़िंदगी में उस बिजनेस के कारण कुछ बदलाव हो । जैसे, टेस्ला का लक्ष्य दुनिया को सस्टेनेबल एनर्जी की ओर ले जाना है और स्पेसएक्स का मिशन इंसानों को इंटरप्लेनेटरी बनाना है । इसलिए एलोन मस्क जब अपने किसी प्रॉजेक्ट पर काम करते हैं तो वे अपने टीम और कंपनी के एम्प्लॉय को इस बात से मोटिवेट करते हैं की हम एक महान उद्देश्य के लिए काम कर रहें हैं,हम सबके वजह से करोड़ों लोगों के जीवन में इंपैक्ट क्रिएट होगा इसलिए ये प्रॉजेक्ट सिर्फ एक प्रॉजेक्ट नही है ये एक मिशन है । वे अपने टीम मेंबर्स और एम्प्लॉय को एक बड़े विज़न से जोड़ देते हैं ताकि उन सबके दिमाग में ये बात न रहे की वे वहां सिर्फ नोकरी कर रहे हैं । इसलिए उनके टीम मेंबर और एम्पलाई पूरे जुनून के साथ अपने काम को पूरा करते हैं ।


4. Be good leader :-

अच्छा लीडर बनने का मतलब ये नही कि तुम सिर्फ़ अपने टीम के पास ये दिखावा करो की में एक अच्छा लीडर हूं और बस अपने टीम से पागलों की तरह काम करवाओ और खुद कुछ न करो। एक सफल नेतृत्वकर्ता  वही होता है जो अपने टीम से ज्यादा काम करता है । क्योंकि जब तक आप अपनी टीम से ज्यादा काम नहीं करोगे तब तक आप उनसे ज्यादा काम का Expectation नहीं कर सकते हैं । एलोन मस्क दिन में 12 से 16 घंटा काम करता है उनकी इन्हीं 12 से 16 घंटे के काम के कारण उनके टीम मेंबर और employee उनसे मोटिवेट होके और जायदा काम करते हैं । इस से हमें ये सीखने को मिलता है की अगर आप अपनी टीम से मेहनत की उम्मीद रखते हैं, तो पहले खुद उस मेहनत को करके दिखाएँ । तभी टीम से उतना उम्मीद करें। अगर आप एक टीम लीडर हैं और सिर्फ अपने टीम से पागलों की तरह काम करवाते हैं और खुद कुछ नही करते हैं तो याद रखें की उस काम में आपको कभी भी बेस्ट रिजल्ट नही मिलेगी क्योंकि आपकी जोर और जबरजस्ती के कारण आपके टीम मेंबर उस काम को तो करेंगे लेकिन उसमे अपना 100% नही दे पाएंगे। जबतक की आप भी उनके जैसा काम नहीं करेंगे । इसलिए सिर्फ टीम के नजर में दिखावा करने के लिए अच्छे लीडर ना बने बल्कि सच में एक अच्छे लीडर बने । 


5. team members के personal life me inovlve होना:-

एक अच्छा टीम लीडर वही होता है जो अपने टीम मेम्बर के पर्सनल लाइफ के प्रॉब्लम को ध्यान में रखते हुवे उनके प्रॉब्लम को सुनता है , समझता है और उसे सॉल्व करता है , एक अच्छा टीम लीडर अपने टीम मेम्बर के फैमिली प्रोबल को अपना खुद का फैमिली का प्रॉब्लम समझ कर उसे सॉल्व करता है । याद रखें की एक अच्छा लीडर अपने टीम मेंबर या employee को सिर्फ ऑफिस तक सीमित नहीं रखता है । बल्की उनके पर्सनल लाइफ के problems को भी सॉल्व करता है इससे टीम मेंबर को अपने लीडर के प्रति एक ट्रस्ट बिल्ड होता है। एक ऐसा ट्रस्ट जिससे कि वह अपने कंपनी के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है । जैसे- एक बार माइक्रोसॉफ्ट के एक कर्मचारी की फैमिली को मेडिकल इमरजेंसी हो गई थी, तब बिल गेट्स ने खुद उनकी मदद के लिए तुरंत कंपनी के हेल्थ-केयर सिस्टम को एक्टिवेट किया  जिससे कर्मचारी की समस्या जल्दी सुलझ सके। बिल गेट्स एक ऐसे लीडर हैं, जो अपने कर्मचारियों को एक परिवार की तरह ट्रीट करते हैं। वे न केवल उनके पेशेवर करियर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, बल्कि उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी हल करने में योगदान देते हैं। इसलिए अपने टीम मेंबर को अपने फैमिली की तरह treat करें और उनके पर्सनल जीवन में क्या चल रहा हैं उस पर भी ध्यान दे ।


6. Quic decision making ability  :- 

एक सफल नेतृत्वकर्ता के अंदर quick डिसीजन मेकिंग एबिलिटी का होना बहुत जरूरी है । अगर कभी ऐसा situation आए जिस वक्त तुरंत डिसीजन लेना पड़े तो उस वक्त सोच समझ कर तुरंत डिसीजन लेना एक सफल नेतृत्वकर्ता की पहचान है । एक बात हमेशा याद रखें की ऐसी situation में सिर्फ अपना डिसीजन लेकर कोई बड़ा फैसला करना एक गलत नेतृत्वकर्ता की पहचान है । जो हमें स्टीव जॉब के अंदर देखने को मिलती है स्टीव जॉब्स जब भी कोई डिसीजन लेते थे तो उनका बोर्ड मेंबर्स अगर सहमत नहीं भी होते थे तब भी उनका डिसीजन अटल होता था । स्टीव जॉब्स एक जिद्दी थे उनके लिए उनका डिसीजन सबसे बड़ा डिसीजन होता था जो एक बुरे नेतृत्वकर्ता की पहचान है और इसी कारण स्टीव जॉब्स को 1985 में एप्पल से बाहर निकाल दिया गया था । एक सफल नेतृत्वकर्ता सबसे पहले अपनी टीम मेंबर की सारी बातों को ध्यान से सुनकर , सब की बातों को ध्यान में रखते हुए कम समय में , सबकी सहमति के साथ  एक सही डिसीजन लेता है । और यह quality हमें बिल गेट्स के अंदर देखने को मिलता है ।


7. don't be afraid of failure :-

एलोन मस्क का मानना है कि अगर आप फेल नहीं हो रहे हो तो आप कुछ नया इनोवेट नहीं कर सकते । इसलिए एलोन मस्क कभी फैलियर से नहीं डरते हैं । इस बात को हम एडीशन के एग्जांपल से समझते हैं 

एडीशन के पास 999 बार बल्ब को इनोवेट करने का फेलियर लिस्ट था की इन इन तरीकों से बल्ब को इनोवेट नहीं किया जा सकता । फिर हजार बार में उन्होंने एक नए तरीके से बल्ब को  इनोवेट करने का कोशिश किया 1000वा स्टेप में वे सफल रहे 1000वा स्टेप में उन्होंने बल्ब को इनोवेट किया । एक बार जरा सोचिए कि बल्ब को इनोवेट करते वक्त एडीशन के पास अगर 999 बार बल्ब को इनोवेट करने का फेलियर लिस्ट नहीं होता तो क्या वह 1000वा बार में कुछ नए तरीके से बल्ब को इनोवेट करने के बारे में सोचते । इसलिए एलोन मस्क का मानना है कि अगर आप फेल नहीं होते हो तो आप कुछ नया इनोवेट नहीं कर सकते हो । इसलिए एलोन मस्क अपनी टीम मेंबर से कहते हैं कि फैलियर से बिल्कुल भी ना डरो क्योंकि failure से हमें कुछ नया innovate करने का मौका मिलता है ।


8. talent centric hiring :-

एलोन मस्क डिग्री से ज्यादा टैलेंट और स्किल्ड लोगों को अपने कंपनी में हायर करना पसंद करते हैं । एलोन मस्क जब भी अपनी कंपनी में किसी को हायर करते हैं तो वे उसकी डिग्री नहीं बल्कि उसके टैलेंट को देखते हैं कि उनके पास क्या-क्या skill है जिससे उनके कंपनी को फायदा हो सके । और यह quality सिर्फ एलोन मस्क में नहीं बल्कि दुनिया में ऐसे लीडर जिन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ किया है उन सब में देखने को मिलेगा । आपने देखा होगा कि आमतौर पर जब हम कहीं पर जॉब इंटरव्यू के लिए जाते हैं तो अधिकतर जगहों पर हमारी डिग्री को देखी जाती । वह देखते हैं कि तुम्हारे पास क्या-क्या डिग्री है तुम्हारे पास किन-किन चीजों का सर्टिफिकेट है । इनफैक्ट एक बार में भी इंटरव्यू देने के लिए गया था फिर वहां पर मेरे स्किल को न देखकर मेरी डिग्री को देखा गया कि तुम्हारे पास किन-किन चीजों का सर्टिफिकेट है किन-किन चीजों का डिग्री है उन्होंने कहा कि हम डिग्री और सर्टिफिकेट के अकॉर्डिंग ही एंप्लॉई को हायर करते हैं फिर मैंने कहा कि मेरे पास इन चीजों का डिग्री नहीं है बस एक्सपीरियंस है और इन चीजों को मेने प्रैक्टिकल रूप से भी किया है तो उन्होंने कहा कि नहीं अगर डिग्री नहीं है तो फिर हम आपको जॉब पर नहीं रख सकते हैं जो एक बुरे लीडरशिप का क्वालिटी है ।


leadership aur team management

Previous Post Next Post

Contact Form