अभी तक oyo ( Ritesh Aggarwal ) ने कहां कहां से फंडिंग raise किया और उसे कंपनी के किस ग्रोथ में लगाया।
1. वर्ष:- ( 2013 )
इन्वेस्टर ( investor ) : - PayPal के co-founder pitter thiel
Amount :- ( 1 लाख डॉलर )
रितेश अग्रवाल को सबसे पहला फंडिंग paypal के को-फाउंडर पीटर थियल से Thiel felloship मिला । Thiel felloship एक फेलोशिप प्रोग्राम है जिसमें PayPal के को- फाउंडर पिटर thiel उन entrepreneur को फंडिंग देते हैं । जिनका उम्र 21 साल से नीचे हो और जिनका बिजनेस एक प्रॉब्लम सॉल्विंग बिजनेस है पिटर thiel इस thiel felloship के funding को जिनको देते हैं उनसे वे कंपनी का बिल्कुल भी कोई हिशेदारी नही लेते हैं यह एक फ्री ग्रांट है जिससे एक्चुअल में दुनिया या फिर किसी देश में कुछ खास बदलाव हो सके Thiel फैलोशिप लेने के लिए कॉलेज ड्रॉपआउट करना होता है अगर आप अपना कॉलेज नहीं छोड़ोग तो आपको Thiel felloship नहीं मिल सकता है रितेश अग्रवाल ने Thiel felloship लेने के लिए अपनी कॉलेज छोड़ी थी और अपने स्टार्टअप पर पूरे ध्यान पूर्वक से काम किया था Thiel फैलोशिप में करीब $100000 पीटर थियल के द्वारा दी जाती है
रितेश अग्रवाल को जब $100000 मिला था तब उन्होंने Oyo की सही से ब्रांडिंग की, technology platform को develop किया जिससे होटल मालिक Oyo से जुड़ सके और कस्टमर रूम बुक कर सके, रितेश अग्रवाल ने एक छोटी सी टीम बनाई जो होटल को ऑनबोर्ड करती थी और स्टैंडर्ड्स इम्प्लीमेंट कराती थी (जैसे साफ-सफाई, WiFi, AC आदि की सुविधा) ।
2 वर्ष:- ( 2014 ) series A funding
Investors :- (Lead Investor) Lightspeed Venture Partners
Amount :- ( लगभग 6 लाख डॉलर )
Oyo कंपनी के लिए यह फंडिंग पहली बाहरी फंडिंग थी Thiel felloship के बाद इस फंडिग को रितेश अग्रवाल ने सोच समझकर बिल्कुल सही स्ट्रेटजी से use किया । रितेश ने सबसे पहले OYO के लिए एक standard operating model तैयार किए मतलब अब OYO के हर होटल में कुछ बेसिक चीज़ें होनी ही चाहिए — जैसे AC, साफ चादरें, Wi-Fi, साफ बाथरूम, 24x7 कस्टमर सर्विस etc. , On boarding system for hotel, technology development, प्रोफेशनल लोगो को हायर किया और एक बेस्ट टीम बनाया,
3. वर्ष:- ( 2015 ) series' B funding
Investors:- ( Sequoia Capital (फिर से) Lightspeed Venture Partners, Greenoaks Capital
Amount:- 25 million dollar लगभग 160 करोड़ रूपए।
यह funding Oyo के लिए एक बहुत बड़ा funding था इस फंडिंग से रितेश अग्रवाल ने Oyo को पूरा इंडिया में expand किया oyo कंपनी ने पहली बार TV Ads, Online Campaigns, Radio और Billboards जैसे मेनस्ट्रीम मार्केटिंग चैनल्स इस्तेमाल किया और सही startergy के साथ मार्केटिंग किया टेक्नोलॉजी को अपग्रेड किया, ग्राहक के experience को सुधारा ।
4. वर्ष :- ( 2016 ) series C funding
Investors :- SoftBank Group (Japan) (मुख्य निवेशक) साथ में पुराने निवेशक Sequoia Capital, Lightspeed Venture Partners, Greenoaks Capital ने भी हिस्सा लिया ।
Amount :- 62 million dollar यानी की लगभग 400 करोड़ के आसपास
इस फंडिंग से Oyo की बड़ी लेवल की ग्रोथ शुरू हुई । रितेश अग्रवाल ने Oyo को इंटरनेशनल लेवल पर एक्सपेंड करना शुरू किया, भारत के छोटे-छोटे शहरों में भी एंट्री की ,OYO Flagship नाम का एक नया मॉडल को लॉन्च किया इसमें OYO खुद पूरे होटल को कंट्रोल करता था (न कि सिर्फ पार्टनर ), जिससे सर्विस क्वालिटी और ब्रांड एक्सपीरियंस और भी जायदा बेहतर हो गया । इसके अलावा भी बहुत सारी चीजें की जैसे कि इंटरनेशनल लेवल पर ब्रांडिंग की, कस्टमर एक्सपीरियंस को और भी ज्यादा बैटर किया etc.
5. वर्ष:- ( 2017 ) series D funding
Investor :- soft bank,Hero entreprise और पिछले कुछ निवेशक :- Sequoia Capital, Lightspeed Venture Partners, Greenoaks Capital
Amount :- लगभग 250 मिलियन डॉलर
इस फंडिंग को Oyo ने टेक्नोलॉजी ब्रांडिंग में जायदा लगाया, बेस्ट कस्टमर एक्सपीरियंस के लिए होटल के छोटे-छोटे चीजों पर ध्यान दिया और इंप्लीमेंट किया
6. वर्ष :- ( 2018 ) series E funding
Investors:- वही सारे पुराने निवेशक:- SoftBank Vision Fund, Lightspeed Venture Partners, Sequoia Capital, Greenoaks Capital, . Hero Enterprise, China Lodging Group (Huazhu Hotels Group)
Amount:- लगभग 1 billion dollar
इस फंडिंग से रितेश अग्रवाल का सबसे बड़ा फॉक्स था इंटरनेशनल लेवल पर Oyo को expand करना इसके अलावा भी बहुत सारी चीज पर फोकस की जैसे रूम क्वॉलिटी, टेक्नोलोजी, customer experience better', branding और इंटरेशनल लेवल पर मार्केटिंग करना।