Gross profit, net profit और operating profit को बारीकी से समझें ।

 Gross profit, net profit और operating profit को बारीकी से समझें ।

( 1 ) gross profit:- 

कंपनी में कुल बिक्री ( Revenue ) में से सिर्फ माल बनाने का खर्च ( cost of goods sold ) को घटाने के बाद जो पैसा बचता है उसे gross profit कहा जाता है ।

जैसे :- एक कंपनी है जो साल में 10 लाख ( 1000000 ) Revenue जेनरेट कर रहा है । और 10 लाख में 5 लाख उस कंपनी को माल बनाने में लग जाता है चाहे वह प्रोडक्ट हो या फिर कोई सर्विस हो । तो उसका ग्रास प्रॉफिट होगा -

Gross profit= Revenue-cost of goods sold

Gross profit= 1000000- 500000

Gross profit= 500000 ( 5 लाख )


( 2 ) Operating profit :- 

Operating Profit का मतलब है की

कंपनी ने अपने प्रोडक्ट या सर्विस बेचकर जो कमाई की, उसमें से बिजनेस चलाने का खर्च (जैसे की सैलरी, किराया, बिजली, आदि) निकालने के बाद जो बचा, वही operating Profit है ।

जैसे - मान लीजिए कि गोपाल एक रेस्टोरेंट चलाता है ।

हर महीने वह एक लाख ( 100000 ) की कमाई करता है ( sales )

खाने का सामान गैस कुकिंग में 40000 खर्च होता है । 

स्टाफ की सैलरी, दुकान का किराया, बिजली बिल आदि का खर्च 30 हजार ( 30000

Gross profit= 100000-40000 = 60000

Operating profit= 6000- 30000

Operating profit= 30000


यानी की गोपाल को अपने रेस्टोरेंट से हर महीने 30000 का असली फायदा हो रहा है जिसे ऑपरेटिंग प्रॉफिट कहा जाता है ।


( 3 )net profit :- 

सभी खर्चों को घटाने के बाद जो प्रॉफिट बचता है उसे नेट प्रॉफिट कहा जाता है यही कंपनी का एक्चुअल मुनाफा होता है । 



Profit 

Previous Post Next Post

Contact Form