क्यों हर Entrepreneur को Failure को Celebrate करना चाहिए?
1. Failure आपके Comfort Zone को तोड़ता है
जब कोई आप बिज़नस या स्टार्टअप करते हैं ओर उसमें फैल हो जाते है तब आपकी सबसे बड़ी comfort टूटती है आपको समझा आता है कि जो पहले मेहनत कर रहे थे वो काफ़ी नहीं है आप समझें पाते है कि ओर ज्यादा मेहनत कि ज़रूरत है जिससे आप comfort zone से बाहर आ जाते है और आपको ये discomfort ही आपको नई strategies, नए ideas और नए approaches की तरफ ले जाती है। failure ही हमें ग्रोथ की जरूरत महसूस करती है। जैसे Elon Musk के Falcon 1 के तीन launch fail हुए, लेकिन उसी failure से SpaceX ने वो सीखा, जो NASA भी decades में नहीं कर पाया।
2. Failure असली सीख देता है
Failure आपको वो सबक देता है जो आप कभी भी MBA करने से नहीं सिखा सकते हैं न ही कोई Book पढ़ने या Seminar अटेंड करने से सिखा सकते है जब आप फैल होते है तो आप समझा पाते है कि मार्केट का reality क्या है जिससे आप समझा पाते है कि आप मार्केट में कहा ग़लती कर रहे हैं जिससे आपको decisions making क्षमता पर असर पड़ता है जिससे आप बढ़िया से decisions ले पाते है इससे आप अपने weaknesses जाना पाते हैं।
3. Failure Ego को तोड़ता है और Humility सिखाता है
एक सच्चा entrepreneur वही होता है जो ego को छोड़कर सिखने और adapt करने के लिए तैयार रहता हैं Failure आपको नीचे झुका देता है ताकि आप और ऊंचा उड़ सकें।
ये आपको सिखाता है कि आप perfect नहीं हैं, और हमेशा improve करना जरूरी है।
4. Failure Future Success की तैयारी करता है
जब आप फैल होते है तो आप अपने ग़लती से लगातार सीखते जाते है जिससे आप अच्छे से जाना पाते है जाना पाते है कि ग़लती कहा हो रहा है जिससे आप कम ग़लती करते है और सही डिसीजन लेते है आप सही से जाना पाते है कि क्या काम कारण है कौन सा रास्ते सही रहेगा जैसे-जैसे आप fail होते हैं, आपके पास success के लिए better map बनता जाता है।
5. Failure आपको Unstoppable बनाता है
जब आप लगातार फैल होते जाते है तो आपको फैल होने के डर ख़त्म होते जाते है आप धीरे धीरे failure से डरना बंद कर देते है अब आप risk लेने से नहीं डरते है आप rejection से नहीं डरते है।
Celebrate करने के तरीके
Celebrate failure का मतलब है अपने डर से दोस्ती करना।
अब सवाल उठता है: failure को celebrate कैसे करें?
- अपनी learnings लिखिए: हर failure के बाद अपने learnings का journal बनाएं।
- Team के साथ share करें: openly team से discuss करें कि क्या सीखा।
- Social Media पर share करें: अपने audience को बताएं कि आप भी इंसान हैं, और आपने क्या सीखा।
- Failure Parties करें: कुछ startups अपने failures पर भी छोटे celebration करते हैं ताकि team demotivate ना हो।