Annupam Mittal की पूरी journey( History )

 Annupam Mittal की पूरी journey ( History ) !



Annupam Mittal का जन्म, पढाई, बिजनेस, struggle etc.


परिचय 

Annupam Mittal भारत के एक बहुत बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। वे shaadi.com और ( people group ) के संस्थापक और सीईओ हैं । Annupam mittal का जन्म 23 december 1971 को भारत के मुंबई ( महाराष्ट्र ) में हुआ था । बचपन में वे एक शांत स्वभाव के बच्चे थे , बचपन में वे हमेशा कुछ नई चीज़ सीखते रहते थे, नई-नई चीजों के बारे में एक्सप्लोर करना और उसके बारे में जानना उन्हें अच्छा लगता था । अनुपम मित्तल ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पुरी की । वे पढ़ाई में शुरू से ही अच्छे थे । शुरू से ही वे क्रिएटिविटी और इन्नोवेटिव माइंडसेट के व्यक्ति थे फिर 1994 से 1997 के बीच Annupam Mittal अमेरिका के boston college, ( USA ) में पढ़ाई के लिए चले गए वहां उन्होंने MBA ( master of business administration ) की डिग्री प्राप्त किया । Boston College में annupam mittal ने Entrepreneurship (उद्यमिता) और Operations (संचालन प्रबंधन) में विशेषज्ञता ली। वहां उन्होंने बिज़नेस मैनेजमेंट, इनोवेशन, स्टार्टअप डेवलपमेंट और ऑपरेशंस से जुड़े विषयों पर गहराई से अध्ययन किया । अनुपम मित्तल ने अमेरिका में कुछ समय तक नौकरी भी की । अमेरिका में अनुपम मित्तल ने टेक्नोलॉजी और इंटरनेट दुनिया को समझा । 


Annupam Mittal की बिजनेस journey !

1997 में जब अनुपम मित्तल ने अमेरिका में अपना MBA का डिग्री कंप्लीट किया उसके बाद वे वहां पर Micro strategy नाम की एक कंपनी में जॉब करने लगे वहां वे प्रॉडक्ट मेनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट का काम कर रहे थे । Micro strategy company' डाटा एनालिटिक्स और बिजनेस सॉल्यूशन में काम करती है । इस कंपनी में अनुपम को जॉब करने से ये फायदा हुआ कि वहां उन्हें टेक्नोलॉजी का गहरा एक्सपीरियंस और अनुभव मिला । वहां उन्होंने महसूस किया कि आने वाले फ्यूचर में पूरी दुनिया में इंटरनेट का दबदबा होने वाला है और दुनिया ऑफलाइन से ऑनलाइन में शिफ्ट होने वाली है । फिर जब annupam mittal भारत आए तब एक ज्योतिषी ने annupam Mittal के शादी के लिए एक रिश्ता लेकर आए । फिर अनुपम मित्तल के दिमाग में यह ख्याल आया कि क्यों ना इस ऑफलाइन शादी को ऑनलाइन शादी में शिफ्ट कर दिया जाए । मतलब एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाया जाए जहां पर हर किसी को अपना मन चाहा पार्टनर मिले । और वह अपने मनपसंद लड़का या लड़की से शादी कर सके । क्योंकि उन्हें अमेरिका में एहसास हुआ था कि आने वाले फ्यूचर में इंटरनेट का दबदबा दुनिया में बढ़ने वाला है और इसका रफ्तार शुरू भी हो चुका था । फिर इसके बाद तुरंत अनुपम मित्तल ने sagai.com नाम की एक वेबसाइट शुरू की । लेकिन तब भारत में इंटरनेट यूजर बहुत कम थे इसलिए यह पूरी तरह से सफल नहीं रहा फिर 3 साल बाद यानी की 2001 में अनुपम मित्तल ने इस sagai.com का नाम बदलकर shaadi.com कर दिया फिर वक्त के साथ अनुपम मित्तल की सही बिजनेस रणनीति और स्ट्रेटजी से धीरे-धीरे shaadi.com भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन मेट्रोमोनियल वेबसाइट ( कंपनी ) बन गई । उस वक्त भारत में बहुत कम इंटरनेट यूजर से इसके लिए अनुपम मित्तल ने अपने बिजनेस के लिए उन लोगों को टारगेट किया जो भारत का होकर दूसरे देश में रहते थे । यानी की वे भारतीय जो विदेशों में बसे थे ।अनुपम मित्तल का यह स्ट्रेटजी बहुत अच्छे से काम किया और फिर धीरे-धीरे कंपनी ग्रो करने लगा उसके बाद धीरे-धीरे वक्त के साथ भारत में भी इंटरनेट का रफ्तार तेज हुआ फिर यह बिजनेस भारत में भी पूरी तरह से फैल गया । 

कैसे shaadi.com को अनुपम मित्तल ने भारत की सबसे बड़ी मेट्रोमोनियल कंपनी बनाया , भारत में shaadi.com का विस्तार शुरू से लेकर अभी तक कैसे फैला एक-एक करके सारी चीजों को समझें ।

2001 में जब अनुपम मित्तल ने shaadi.com शुरू किया था । तब उन्होंने किसी भी एंजल इन्वेस्टर या फिर वेंचर कैपिटल से फंड नहीं लिए बल्कि अनुपम मित्तल ने अपने खुद के पैसे से इस कंपनी को शुरू किया वे जब अमेरिका में जॉब करते थे तब से उन्होंने करीब 30 40 लाख बचा कर रखे थे और इन्हीं पैसों से उन्होंने shaadi.com की शुरुआत की । हालांकि अनुपम मित्तल फंडिंग के लिए एंजल इन्वेस्टर के पास गए थे लेकिन उन्होंने अनुपम मित्तल के आइडिया को बेकार बता दिया । और फंडिंग देने से इनकार कर दिया । अनुपम मित्तल ने बहुत कम पैसों से इस कंपनी को शुरू किया था इसके लिए उन्होंने अलग-अलग बिजनेस रणनीती और स्ट्रेटजी अपनाई । जैसे कि जब कोई शादी पार्टी होता था तो अनुपम मित्तल वहां पर अपने कंपनी का स्पॉन्सर करते थे और छोटे-छोटे इवेंट पर वह अपनी कंपनी का स्पॉन्सर करते थे ।

तकरीबन 4,5 सालों तक अनुपम मित्तल ने इस बिजनेस को खुद के पैसों से ही चलाया फिर कंपनी को बड़े लेवल पर स्केल करने के लिए चार-पांच साल के बाद अनुपम मित्तल ने पहली बार sequoia capital se करीब 60 से 90 करोड़ की फंडिंग 15 से 20 % equity देकर ली । इस फंडिग के पैसे को अनुपम मित्तल ने अलग-अलग मार्केटिंग स्ट्रेटजी में यूज किया, कंपनी की ब्रांड बिल्डिंग में यूज किया, भारत के अलग-अलग लोकेशन पर ऑफिस और टीम का विस्तार किया और shaadi.com के मोबाइल वर्जन और वेबसाइट को अपग्रेड किया और इसी प्रकार दोबारा 2013 से 14 में करीब 150 से 200 करोड़ का फंडिंग लिया इस फंडिंग को अनुपम मित्तल ने canaan partners और intel capital जैसे बड़े निवेशकों से लिया । इस पेज से अनुपम मित्तल ने कंपनी में AI टेक्नोलॉजी को डेवलप किया,

भारत के अलग-अलग शहरों में shaadi.com का सेंटर खोला ताकि लोग वहां जाकर ऑफलाइन तरीके से अपने शादी को लेकर बातचीत कर सके और अपने लिए एक सही लड़का या लड़की का चुनाव कर सके, अनुपम मित्तल ने ऐसे- ऐसे जगह पर केंद्र खोला जहां लोग ऑनलाइन पर ज्यादा विश्वास नहीं करते थे जहां ऑनलाइन का मार्केट बहुत कम था वहां पर annupam Mittal ने ऑफलाइन सेंटर खोला । फिर इसी प्रकार कंपनी धीरे-धीरे गो करते गया और आज shaadi.com कंपनी का वैल्यूएशन करीब 2500 करोड़ यानी की 340 million डॉलर के आसपास है । 






Previous Post Next Post

Contact Form