Warren Buffett ‘Hidden Investment Formula’ जो आप नहीं जानते ?
जब भी Warren Buffett का नाम सुनते हैं तो हमारे दिमाग मे एक सफ़ल इन्वेस्टर एवं दुनियां के सबसे अमीर व्यक्ति का छवि बनता है एक ऐसा व्यक्ति जिन्होंने अपने इन्वेस्टिंग के ज़रिए पूरे दुनिया को चौक दिया । लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि warren buffet ने ऐसा क्या किया जो बाकी लोगों ने नहीं किया या फिर नहीं जानते हैं ।
arren Buffett का जन्म 30 अगस्त 1930 को अमेरिका के नेब्रास्का, ओमाहा में हुआ था उनके पिता का नाम हावर्ड होमर बफेट था, जो एक स्टॉकब्रोकर और राजनीतिज्ञ थे। उनकी माता का नाम लीला स्टेला बफेट था, जो एक घरेलू महिला थीं।
क्या warren buffet के पास कोई गुप्त इन्वेस्टमेंट फॉर्मूला है जिसे आप नहीं जानते हैं या फिर उन्होंने कोई ऐसी रहस्यमयी स्ट्रेटजी बनाई है जिससे वे अरबों डॉलर तक पहुंच गए । तो आज के इस आर्टिकल में हम warren buffet के hidden इन्वेस्टमेंट फार्मूला और रहस्यमयी स्ट्रेटजी जानने वाले हैं जो बहुत कम लोगों को पता है ।
1 Cigarette Butt Investing’ से सीखा – सस्ती कंपनियों में पैसा मत फंसाओ!
Warren Buffett जब अपने शुरुवाती इन्वेस्टिंग करियर में थे तब उन्होंने cigarette Butt Investing' formula का इस्तेमाल किया उन्होंने एक रणनीति बनाई कि वे वैसे कंपनी मै निवेश करेंगे जिसका valuation कम हो जो बहुत सस्ते दाम पर मिले या उसके वास्तविक मूल्य के कम कीमत पर मिले यह idea उनके गुरु Benjamin Graham की ‘Deep Value Investing’ से प्रभावित होकर मिला था उनको ये तब पता चला जब वे Berkshire Hathaway नाम की एक टेक्सटाइल कंपनी खरीदी, उन्होंने सोचा कि इसमें कुछ सुधार करके profitable कंपनी बनाया जा सकता है लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ उनको लंबे समय तक कोई मुनाफा नहीं हुआ क्योंकि यह कंपनी पूरी तरह से लॉस मेकिंग कंपनी था इस ग़लती के बाद warren buffett का इन्वेस्टिंग के प्रति पूरा माइंडसेट ही बदला गया उनको अब समझा आ चुका था की उनको ये असफलता क्यों मिला उन्होंने इसे सस्ते स्टॉक्स की वजह से खरीदा था जिसका कीमत उन्हें चुकाना पड़ा । उन्होने उस कंपनी के बिजनेस की मजबूती पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया था उन्होंने कंपनी के fundmentel पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया था । कंपनी का fundamental का मतलब है कि कंपनी का Revenue क्या है, उसका Net Profit कितना है , कंपनी का EPS कैसा है और कंपनी का (Return on Equity - ROE, और (Debt to Equity Ratio) कितना है । warren buffett अब जाना चुके थे कि ग़लती कहां हुआ है और इस गलती से वे बहुत कुछ सीखे । इसके बाद उन्होंने अमेरिका के सबसे बड़े कंपनी में से एक Coca-Cola, Apple, American Express और Bank of America जैसी मजबूत कंपनियों में इन्वेस्ट किया, जिससे उन्होंने अरबों डॉलर कमाए । और दुनिया के सबसे बड़े invester बन गए ।
2: ‘Value Investing’ – सस्ते नहीं, मजबूत बिजनेस खरीदो
warren Buffett की सफ़लता को अगर गहराई से देखा जाए तो उनका एक बढ़िया स्ट्रैटजी यह है कि वे हमेशा valuable कंपनी मै निवेश करते हैं जिसे वे Value Investing स्ट्रेटजी कहते है वॉरेन बफेट को वैल्यू इन्वेस्टिंग (Value Investing) की सही समझ 1950 के दशक के मध्य में आई, जब उन्होंने अपने गुरु बेंजामिन ग्राहम से निवेश के सिद्धांत सीखे । और उससे पहले उनको टेक्सटाइल कंपनी में नुकसान हो चुका था तब समझा मैं आया कि अच्छी कंपनी को सही क़ीमत मै खरीदो और लॉन्ग टर्म तक होल्ड करना ताकि कंपाउंडिंग का फायदा मिले और बड़ा मुनाफा हो । अच्छी कंपनी का मतलब ये है की जिसका बुनियादी ताकत ( fundamentals ) मजबूत हो । 1990 में Coca-Cola के स्टॉक्स डेटा गिरे हुए थे क्योंकि कंपनी कुछ दिक्कतों में थी उस वक्त warren buffet ने पूरा रिसर्च किया और उन्होने पता किया कि यह एक अच्छा कंपनी है इसका बिजनेस मॉडल बढ़िया है, इंडस्ट्री ग्रोथ तेज़ी से हो सकता है और ब्रांड वैल्यू और मार्केट शेयर नियमित वैल्यू में मिला रहा है उसके बाद उन्होंने Coca-Cola मै 1.3 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट किया और कंपनी में अपना हिस्सेदारी ले लिया आज वही 1.3 बिलियन इन्वेस्टमेंट का वैल्यू 25 बिलियन डॉलर हो चुका है । इससे warren buffet ने ये समझा कि हमें किसी भी कंपनी के ट्रेंड के पिछे नहीं भागना चाहिए अच्छे कंपनियां में सही समय मै निवेश करना चाहिए अगर आप सही से मार्केट रिसर्च करते हैं, कंपनी के सारे डाटा को गहराई से विश्लेषण करते हैं, हर एक फैक्टर को सही से analysis करते हैं तो कंपनी के स्टॉक गिरने के बावजूद भी लॉन्ग टर्म ग्रो करता है और मुनाफा देता है इस इन्वेस्टमेंट से उन्होंने सीखा की अच्छी कंपनी अगर सस्ती में मिले तो डरने की वजह उसे खरीदो । हो सकता है कि शॉर्ट टर्म में वह लॉस में हो लेकिन long term में उस कंपनी का ग्रोथ तय है
3: कंपाउंडिंग का जादू – ‘Patience is the Key’
अगर आप तेजी से अमीर बनना चाहते हैं, तो धीरे-धीरे अमीर बनने की कोशिश करिए Buffett ने एक बहुत ही सिंपल लेकिन सबसे पावरफुल चीज पर ध्यान दिया और वो ये है की कंपाउंडिंग एक ऐसा जादू है जो बहुत ही धीरे धीरे दिखता है इसका मतलब है कि आपके पैसे का पैसा बनता रहे, और वह लगातार बनता रहे । कंपाउंडिंग सिर्फ इन्वेस्टमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि बिज़नेस की ग्रोथ, ब्रांड बिल्डिंग, नेटवर्किंग और स्केलिंग में भी इसका बड़ा रोल है। दुनिया के सबसे सफल बिजनेसमैन जैसे Warren Buffett, Jeff Bezos, Mukesh Ambani और Elon Musk ने अपनी कंपनियों को कंपाउंडिंग प्रिंसिपल के आधार पर खड़ा किया है।
4 पैसा (Financial Compounding) – मुनाफे को फिर से इन्वेस्ट करना।
बिज़नेस में जो भी प्रॉफिट आता है, उसे निकालने की बजाय वापस बिज़नेस में लगाना कंपाउंडिंग का पहला नियम है।
जितना ज्यादा पैसा बिज़नेस में घूमेगा, उतना तेज़ ग्रोथ होगी । बड़े बिजनेस माइंडसेट वाले लोगों को ये पहले से ही पता होता है कि अगर बिजनेस में हुए प्रॉफिट को निकालने कि बजाय वापस फ़िर से इन्वेस्ट कर दिया जाए तो ग्रोथ डबल होगी । जितना ज्यादा पैसा बिजनेस मै लगेगा उतना तेज़ी से ग्रोथ मिलेगा । और इसी स्ट्रेटजी का उपयोग warren Buffett ने किया । उसके बाद और न जाने कितने लोगों ने financial compounding का उपयोग किया जैसे इसका एक बेस्ट एग्जांपल है Zerodha ,Zerodha ने बाहरी फंडिंग लिए बिना अपने मुनाफे को फ़िर से इन्वेस्ट करके अपनी कंपनी का ग्रोथ किया ।
5 नेटवर्किंग कंपाउंडिंग –
6 टीम और स्किल कंपाउंडिंग – जितना सीखोगे, उतना बढ़ोगे
Warren Buffett हर दिन किताब पढ़ते हैं । हर रोज़ वे कुछ न कुछ सीखते रहते हैं investing के बारे में हर चीज़ को नए तरीके से सोचते हैं, कि कहां इन्वेस्ट करे कौन सा कंपनी आगे चल के ज्यादा रिटर्न देगा उसका टीम भी बहुत स्ट्रांग था जो हर चीज़ को लॉजिकली सोचता था जिससे वे हमेशा सही कंपनी मै इन्वेस्ट कर पाते थे । जितनी ज्यादा स्किल्ड और टैलेंटेड टीम होगी उतना तेजी से कंपाउंडिंग ग्रोथ होगी । इसी कारण Wareen buffet का नेटवर्क 30 साल की उम्र में $1 मिलियन ,60 साल की उम्र में यह $3.4 बिलियन, और 90 साल की उम्र में $130+ बिलियन हो गया । इससे हमें ये पता चलता है कि अमीर बनाने के लिए कोई भी शॉर्टकट नहीं होता है जल्दी अमीर बनने की कोशिश मै इन्वेस्टर धैर्य खो देते है और गलता जगह इन्वेस्ट कर देते हैं। जिससे हमेशा नुकसान ही होता है । Warren Buffett की रणनीतियों ने इन्वेस्टर को यह सिखाया कि धैर्य और समझदारी से किया गया निवेश ही असली सफलता की कुंजी है ।
