दीपेंद्र गोयल ( zomato के co-founder )की बायोग्राफी !
परिचय :-
दीपेंद्र गोयल Zomato के को-फाउंडर और सीईओ हैं । Zomato एक फूड डिलीवरी कं पनी है जिसका मार्केट वैल्यूएशन आज लगभग 23 बिलियन डॉलर है । दीपेंद्र गोयल का जन्म 1983 में भारत के पंजाब में हुआ था । दीपेंद्र गोयल के माता-पिता दोनों टीचर थे । दीपेंद्र गोयल ने अपने स्कूल की शिक्षा पंजाब में ही पूरी की दीपिंदर गोयल पढ़ने में अच्छे बच्चे थे वह मेहनत से पढ़ाई करते थे । फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ में वे अच्छे थे जिस कारण से उन्हें IIT Delhi ( indian institute of technology ) में एडमिशन मिली । IIT Delhi में दीपेंद्र गोयल ने mathematics और computing में bachleor of technology ( B. tech ) की डिग्री कंपलीट की ।
कॉलेज के बाद दीपिंदर गोयल का बिजनेस और जीवन का सफर को बारीकी से समझें ।
जब दीपेंद्र गोयल ने अपनी कॉलेज की डिग्री कंप्लीट की तब दीपेंद्र गोयल और उनके दोस्त पंकज चड्ढा "bain & company" में जॉब करने लगे जो एक अमेरिकन कंपनी थी लेकिन वे दिल्ली में जॉब करते थे । इसी कंपनी में जॉब करने के दौरान दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा को Zomato का ख्याल आया । दरअसल zomato का नाम शुरू में zomato नहीं था शुरू में दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा ने Zomato का नाम foodiebay.com रखा था । यह 2008 की बात है लेकिन 2010 में उन्होंने foodiebay.com का नाम बदलकर Zomato कर दिया । बिना कोई प्रॉफिट का दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा ने foo diebay.com पर पूरे 2 साल तक काम किया
दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा ने दिल्ली के अलग अलग रेस्टोरेंट में जाकर के रेस्टोरेंट के मालिक से बात करना शुरू किया कि हम आपके रेस्टोरेंट के मेन्यू कार्ड और रेस्टोरेंट को ऑनलाइन लिस्ट करना चाहते हैं । इससे आपको ऑनलाइन ऑर्डर आएंगे और अलग-अलग जगह से आपके रेस्टोरेंट में लोग आएंगे । दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा रेस्टोरेंट के मालिक से जाकर कहते थे की हमें सिर्फ आपका मेन्यू कार्ड दीजिए, हम फ्री में आपकी जानकारी ऑनलाइन डालेंगे और आपके रेस्टोरेंट को भी ओनलाइन लिस्ट करेंगे जिससे ग्राहक आपको ढूंढ पाएंगे और आपके रेस्टोरेंट में आएंगे । रेस्टोरेंट के मालिक को लगता था कि जब फ्री में वह हमारे रेस्टोरेंट और मेनू कार्ड को ऑनलाइन लिस्ट कर रहे हैं तो दिक्कत क्या है इससे हमें प्रॉफिट ही होगा इसलिए रेस्टोरेंट के मालिक आसानी से मान जाते थे फिर इसी तरह से धीरे-धीरे दीपेंद्र गोयल और पंकज चड्ढा ने अलग-अलग रेस्टोरेंट के मैन्यू कार्ड और रेस्टोरेंट को अपने वेबसाइट पर लिस्ट किया और ट्रैफिक लाया शुरुआती में लगभग दो-तीन साल बिना प्रॉफिट के काम कर रहे थे सिर्फ अपने वेबसाइट पर अलग-अलग रेस्टोरेंट को लिस्ट करने और मेन्यू कार्ड को लिस्ट करने पर ध्यान दे रहे थे और वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ा रहे थे मतलब 2,3 साल तक foodiebay.com का पूरा ध्यान यूजर बेस, ट्रैफिक और रेस्टोरेंट की संख्या बढ़ने पर था । जब Zomato में एक अच्छा यूजर बेस बन गया तब रेस्टोरेंट का मालिक खुद zomato के पास अपने रेस्टोरेंट को लिस्ट करवाने के लिए आने लगे तब दीपेंद्र गोयल ने सोचा कि अब हमें थोड़ा प्रॉफिट पर ध्यान देना होगा इसीलिए उन्होंने रेस्टोरेंट के मालिक से उनके रेस्टोरेंट और मैन्यू कार्ड को Zomato पर लिस्ट करने के लिए चार्ज लेने लगे । क्योंकि zomato को बड़े लेवल पर एक्सपेंड करने के लिए उनके पास फंडिंग नहीं थे इसलिए उन्होंने चार्ज लेना शुरू किया । ताकि वे थोड़ी प्रॉफिट कमा कर इन्हें बड़े लेवल पर expand कर सके Zomato को पहला funding info edge द्वारा लगभग 1 million dollar मिला । Info edge को लगा कि Zomato भले ही अभी रेवेन्यू जेनरेट नहीं कर रहा लेकिन फ्यूचर में बहुत रेवेन्यू जेनरेट करेगा क्योंकि zomato के पास यूजर बेस बहुत बड़ा था और एक ब्रांड भी बन चुका था अलग-अलग रेस्टोरेंट के मालिक अपने रेस्टोरेंट और मेनू कार्ड को लिस्ट करवाने के लिए zomato के पास आते थे । फिर इसी फंडिंग से zomato का रफ्तार शुरू हुआ ।
उसके बाद लगभग 14 बार जोमैटो को अलग-अलग investor से series A, seriese B, series C, etc. फंडिंग मिला । अभी तक पूरे 14 राउंड फंडिंग zomato ने raise किया इसी तरह जोमैटो के न्यू स्ट्रेटजी और रणनीति से Zomato आगे बढ़ता चला गया और लगभग 2018 में zomato एक यूनिकॉर्न कंपनी बन गया । और आज जोमैटो का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 22.86 बिलियन डॉलर है ।
दीपेंद्र गोयल की पर्सनल जीवन
दीपिंद्र गोयल का विवाहित जीवन :- दीपिंदर गोयल जब कॉलेज ( IIT Delhi ) में पढ़ाई कर रहे थे । तब कॉलेज में दीपिंदर गोयल की एक दोस्त बनी । जिसकी नाम कंचन जोशी थी बाद में दीपिंदर गोयल और कंचन जोशी की ये दोस्ती धिरे-धिरे प्यार में बदल गया । और साल 2007 में दीपिंदर गोयल और कंचन जोशी ने विवाह कर ली । लगभग 2013 में दीपिंदर गोयल और कंचन जोशी की एक बेटी हुई जिसका नाम सियारा गोयल है । लेकिन कुछ कारण से दीपिंदर गोयल और कंचन जोशी का मेल-जोल ना होने के कारण उन दोनों ने तलाक ले लिया और 2024 में दीपिंदर गोयल ने दूसरी विवाह ग्रेशिया मुनोज़ से कर ली यह मेक्सिको की रहने वाली थी जो फिलहाल भारत में रहती है। जो पहले एक मॉडल थी और फिलहाल एक entrepreneur हैं ।
