अमन गुप्ता ( BOAT के संस्थापक ) की बायोग्राफी ।
परिचय :- अमन गुप्ता "BoAt" company' के संस्थापक हैं । boAt एक भारतीय कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है, जो खासकर audio products ( जैसे कि earphones, headphones, Bluetooth speakers ) और अब smartwatches जैसे wearable products बनाती है । यह कंपनी officially Imagine Marketing Services Pvt. Ltd. के नाम से रजिस्टर्ड है । BoAt company' की स्थापना अमन गुप्ता और उनके दोस्त समीर मेहता ने 2016 में की थी ।आज boAt कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 20 हज़ार करोड़ रुपए हैं ।अमन गुप्ता का जन्म 4 march 1982 को दिल्ली में हुआ था अमन गुप्ता ने अपनी स्कूल की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल आर. के. पुरम से पूरी की थी । अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमन गुप्ता ने 1998 से 2001 के बीच B.Com की डिग्री- शहीद भगत सिंह कॉलेज 'दिल्ली यूनिवर्सिटी' से कंप्लीट की, उसके बाद अमन गुप्ता ने CA - ( chartered accountancy ) को the institude of chartered accountants of India ( ICAI ) से पूरी की, CA करने के बाद अमन गुप्ता ने MBA को finance and strategy में ( ISB ) indian school of business ( Hyderabad ) से पूरी की ।
अमन गुप्ता का करियर :-
अपनी कॉलेज की डिग्री पूरी करने के बाद अमन गुप्ता ने city bank में assistant manager के रूप में जॉब किया, फिर कुछ दिन के बाद अमन गुप्ता ने इस जॉब को छोड़ दिया । City bank में जॉब छोड़ने के बाद अमन गुप्ता ने Advanced Telemedia Pvt. Ltd. नाम की कंपनी की स्थापना की । यह लगभग 2005 की बात है इसे अमन गुप्ता ने अपने पिता नीरज गुप्ता और अपने भाई अनमोल गुप्ता के साथ मिलकर स्थापित किया । इस कंपनी का उद्देश्य था वैश्विक ऑडियो ब्रांड्स को भारतीय बाजार में लाना और स्थापित करना । Advanced telemedia Pvt. Ltd. कंपनी व्यावसायिक चुनौतियों का सामना करने लगे जिस कारण से अमन गुप्ता को लगा की उन्हें दूसरा करियर ऑप्शन की तलाश करनी चाहिए और खुद के अंदर और अधिक इंप्लीमेंट करने की जरूरत है फिर उन्होंने कंपनी को छोड़ दी और MBA करने के लिए indian school of business ( Hyderabad ) चले गए । इसके बाद अमन गुप्ता ने USA के kellog school of management से General Management & Marketing में MBA किया । (Indian School of Business, Hyderabad) की MBA डिग्री का हिस्सा था, न कि पूरी डिग्री अमेरिका ( USA ) से की थी । MBA पूरा करने के बाद अमन गुप्ता ने HARMAN International (JBL, Harman Kardon) comapny में Sales Director का काम शुरू किया।यहाँ पर उन्होंने ऑडियो ब्रांड्स को भारत में पॉपुलर बनाने पर काम किया । यहीं पर काम करते हुए अमन ने जाना कि भारत में ऑडियो डिवाइसेज़ की क्वालिटी और स्टाइल के बीच बहुत बड़ा बड़ा गैप है उन्हें महसूस हुआ कि मार्केट में ऐसे ब्रांड की जरूरत है जो किफायती हो, स्टाइलिश हो, और यंग जेनरेशन को पसंद आए । और फिर 2016 में अमन गुप्ता और उनके दोस्त समीर मेहता ने BoAt की स्थापना की । जब boat ने इलेक्ट्रॉनिक और टेक्नोलोजी की दुनिया में कदम रखा तब electronic मार्केट में बहुत अधिक कंपटीशन था जैसे की sony, JBL, Skullcandy etc boat के कंपीटीटर थे । लेकिन फिर भी अमन गुप्ता और समीर मेहता ने इलेक्ट्रॉनिक की दुनिया में इतना कंपटीशन होने के बावजूद भी boat को सफल बनाया । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने जब boat की शुरुआत की थी तब मार्केट में उनके जितने भी कंपीटीटर थे वह boat से महंगे प्रॉडक्ट बेचते थे जैसे - jbl, sony, Skullcandy, Sennheiser etc. इसलिए अमन गुप्ता और समीर मेहता ने सोचा कि हमें अपने competitor के प्रोडक्ट से अपने प्रोडक्ट के price को थोड़ा कम रखना होगा ज्यादा कम नहीं बल्कि बस थोड़ा सा कम क्योंकि अगर price ज्यादा कम रखते तो boat कभी ब्रांड नहीं बन पाता । इसलिए अमन गुप्ता और समीर मेहता ने boat के प्रोडक्ट के प्राइस को ना बहुत अधिक रखा ना बहुत कम रखा बल्कि अपने कंपटीटर से थोड़ा सा कम रखा । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने मार्केट में देखा कि लोग महंगे प्रोडक्ट आईफोन तो use कर रहे हैं लेकिन उस वक्त आईफोन में सबसे बड़ी प्रॉब्लम आ रही थी कि उनका चार्जर केबल बहुत जल्दी टूट जाता था, लोगों के लिए iphone के चार्जर ( केबल ) को खरीदना बहुत महंगा होता था और लोकल केबल जब खरीदते थे तो वह बहुत जल्दी टूट जाते थे इस चीज को देखकर अमन गुप्ता और समीर मेहता ने iphone के लिए एक अफॉर्डेबल और क्वालिटी केबल चार्जर लॉन्च किया जो टिकाऊ भी था और अट्रेक्टिव डिजाईन का भी था । Boat का यह सबसे पहला प्रोडक्ट था जो मार्केट में हिट हुआ । उस वक्त boat के जितने भी कंपीटीटर थे वे केवल साउंड पर ध्यान दे रहे थे तभी boat ने कहा कि हम music नहीं बेचते हैं हम फिल बेचते हैं, boat ने ट्रेडिंग डिजाइन पर फोकस किया, प्रोडक्ट को कलरफुल रखा, अंग लोगों को अट्रैक्टिव करने वाले प्रॉडक्ट का नाम रखें जैसे - Rockerz, airdopes । Boat ने सीधा Gen Z generation को टारगेट किया । क्योंकि Gen Z अट्रैक्टिव प्रोडक्ट पर ज्यादा फोकस करते हैं, जो प्रोडक्ट थोड़ा स्टाइलिश हो, जो थोड़ा कलरफुल हो, जिसका नाम सुनने में रॉकस्टार जैसा फील हो । इन्हीं चीजों पर Gen Z ज्यादा फोकस करता है । और इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए अमन गुप्ता और समीर मेहता ने प्रोडक्ट को डिजाइन किया । जिससे प्रोडक्ट gen Z generation में तुरंत हिट हो गया । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने boat का इस तरह से मार्केटिंग की gen Z जेनरेशन में यह एक cool प्रोडक्ट बन गया । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने ऑनलाइन मार्केटिंग को समझ लिया जब उनके competitor ऑफलाइन मार्केटिंग कर रहे थे जब उनके कंपीटीटर ऑफलाइन तरीके से प्रोडक्ट की डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे थे तब अमन गुप्ता और समीर मेहता ने ऑनलाइन मार्केटिंग और ऑनलाइन डिसटीब्यूटिंग शुरू की जैसे की फ्लिपकार्ट और अमेजॉन में प्रोडक्ट को लिस्ट करना, ऑनलाइन faceebook और insta add कैंपिंग करना, यूट्यूब इनफ्लुएंसर के थ्रू ऑनलाइन मार्केटिंग करना etc.
इसी प्रकार अमन गुप्ता और समीर मेहता के स्मार्ट स्ट्रेटजी और रणनीति ने boat को एक सफल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बनाया । आज boat का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 20 हज़ार करोड़ के आसपास है ।
