बढ़ती टेक्नोलोजी और कंपटीशन की दुनिया में कैसे BOAT सफल रहा
Boat की शुरुआत 2016 में अमन गुप्ता ( Aman gupta ) और समीर मेहता ( समीर मेहता ) ने की थी । जब boat ने इलेक्ट्रॉनिक और टेक्नोलोजी की दुनिया में कदम रखा तब electronic मार्केट में बहुत अधिक कंपटीशन था जैसे की sony, JBL, Skullcandy etc boat के कंपीटीटर थे । लेकिन फिर भी अमन गुप्ता और समीर मेहता ने इलेक्ट्रॉनिक की दुनिया में इतना कंपटीशन होने के बावजूद भी boat को सफल बनाया तो आज के इस आर्टिकल में हम जानने वाले हैं कि कैसे अमन गुप्ता और समीर मेहता ने इतना कंपटीशन होने के बावजूद भी boat को सफल बनाया ।
अमन गुप्ता और समीर मेहता ने जब boat की शुरुआत की थी तब मार्केट में उनके जितने भी कंपीटीटर थे वह boat से महंगे प्रॉडक्ट बेचते थे जैसे - jbl, sony, Skullcandy, Sennheiser etc. इसलिए अमन गुप्ता और समीर मेहता ने सोचा कि हमें अपने competitor के प्रोडक्ट से अपने प्रोडक्ट के price को थोड़ा कम रखना होगा ज्यादा कम नहीं बल्कि बस थोड़ा सा कम क्योंकि अगर price ज्यादा कम रखते तो boat कभी ब्रांड नहीं बन पाता । इसलिए अमन गुप्ता और समीर मेहता ने boat के प्रोडक्ट के प्राइस को ना बहुत अधिक रखा ना बहुत कम रखा बल्कि अपने कंपटीटर से थोड़ा सा कम रखा । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने मार्केट में देखा कि लोग महंगे प्रोडक्ट आईफोन तो use कर रहे हैं लेकिन उस वक्त आईफोन में सबसे बड़ी प्रॉब्लम आ रही थी कि उनका चार्जर केबल बहुत जल्दी टूट जाता था, लोगों के लिए iphone के चार्जर ( केबल ) को खरीदना बहुत महंगा होता था और लोकल केबल जब खरीदते थे तो वह बहुत जल्दी टूट जाते थे इस चीज को देखकर अमन गुप्ता और समीर मेहता ने iphone के लिए एक अफॉर्डेबल और क्वालिटी केबल चार्जर लॉन्च किया जो टिकाऊ भी था और अट्रेक्टिव डिजाईन का भी था । Boat का यह सबसे पहला प्रोडक्ट था जो मार्केट में हिट हुआ । उस वक्त boat के जितने भी कंपीटीटर थे वे केवल साउंड पर ध्यान दे रहे थे तभी boat ने कहा कि हम music नहीं बेचते हैं हम फिल बेचते हैं, boat ने ट्रेडिंग डिजाइन पर फोकस किया, प्रोडक्ट को कलरफुल रखा, अंग लोगों को अट्रैक्टिव करने वाले प्रॉडक्ट का नाम रखें जैसे - Rockerz, airdopes । Boat ने सीधा Gen Z generation को टारगेट किया । क्योंकि Gen Z अट्रैक्टिव प्रोडक्ट पर ज्यादा फोकस करते हैं, जो प्रोडक्ट थोड़ा स्टाइलिश हो, जो थोड़ा कलरफुल हो, जिसका नाम सुनने में रॉकस्टार जैसा फील हो । इन्हीं चीजों पर Gen Z ज्यादा फोकस करता है । और इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए अमन गुप्ता और समीर मेहता ने प्रोडक्ट को डिजाइन किया । जिससे प्रोडक्ट gen Z generation में तुरंत हिट हो गया । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने boat का इस तरह से मार्केटिंग की gen Z जेनरेशन में यह एक cool प्रोडक्ट बन गया । अमन गुप्ता और समीर मेहता ने ऑनलाइन मार्केटिंग को समझ लिया जब उनके competitor ऑफलाइन मार्केटिंग कर रहे थे जब उनके कंपीटीटर ऑफलाइन तरीके से प्रोडक्ट की डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे थे तब अमन गुप्ता और समीर मेहता ने ऑनलाइन मार्केटिंग और ऑनलाइन डिसटीब्यूटिंग शुरू की जैसे की फ्लिपकार्ट और अमेजॉन में प्रोडक्ट को लिस्ट करना, ऑनलाइन faceebook और insta add कैंपिंग करना, यूट्यूब इनफ्लुएंसर के थ्रू ऑनलाइन मार्केटिंग करना etc.
इसी प्रकार अमन गुप्ता और समीर मेहता के स्मार्ट स्ट्रेटजी और रणनीति ने boat को एक सफल इलेक्ट्रॉनिक कंपनी बनाया । आज boat का मार्केट वैल्यूएशन लगभग 20 हज़ार करोड़ के आसपास है ।
